संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता – 2025
संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता – 2025
पी.एम. श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, न्याय पंचायत धनियाखान, डीडीहाट के तत्वावधान में दिनांक 13 सितम्बर 2024 को संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, डीडीहाट के खेल मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय की उपलब्धियाँ
हमारे विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया :
-
लम्बी कूद (कन्या वर्ग) में इशानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-
100 मीटर दौड़ में इशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
-
50 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ में सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने छात्राओं की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा –
“हमारी बेटियों ने मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। यह न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। भविष्य में भी ऐसी प्रतिभाएँ खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।”
- माधुरी रावत
विद्यालय परिवार ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आगे कि राह
अब इशानी और इशिका ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताक में भाग लेंगे .
No comments:
Post a Comment